Bilaspur Railway News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द, समपार फाटक भी अस्थायी रूप से बंद

Share this

बिलासपुर। Bilaspur Railway News, दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे आवश्यक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114) का संचालन 14 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

 

Tatanagar Bilaspur Express Cancelled, रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह नॉन इंटरलॉकिंग कार्य परिचालन सुरक्षा को सुदृढ़ करने और रेल सेवाओं की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक सुरक्षित और सुचारू होने की उम्मीद है।

 

इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत Tatanagar Bilaspur Express Cancelled, बीरसिंहपुर–नौरोजाबाद स्टेशनों के बीच स्थित मानव सहित समपार संख्या बीके-82 (देवगवा रोड) को मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह समपार फाटक 9 जनवरी की रात 8 बजे से 10 जनवरी की सुबह 8 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

 

Tatanagar Bilaspur Express Cancelled, रेलवे प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि मरम्मत अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। सड़क यातायात के लिए किमी 948/03–05 पर स्थित अंडरपास का उपयोग किया जा सकता है।

रेलवे ने यात्रियों और आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा एवं आवागमन की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

 

Share this

You may have missed