बिलासपुर ब्रेकिंग: 3 साल की मासूम के साथ दुस्कर्म, अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम…..NV News

Share this

NV News:  बिलासपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई है। गंभीर हालत में जब मासूम को लेकर परिजन सिम्स अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिम्स अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा भी हुआ। शर्मसार करने वाली यह वारदात रविवार को सिरगिट्टी थाना इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी भी नाबालिग है जिसकी उम्र 15-16 साल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंगेली जिले में रहने वाले युवक पेशे से ड्राइवर है और सिरगिट्टी क्षेत्र में अपनी पत्नी व बच्चो के साथ रह रहा है। उसकी 3 साल की बच्ची रविवार की दोपहर घर के पास ही खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गई। काफी समय तक जब वह मोहल्ले में नहीं दिखी तो उसके स्वजन उसे खोजने लगे। इस दौरान मालूम चला कि पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर बालक के साथ बच्ची खेलते दिखी थी। स्वजन उसके घर पहुंचे, जहां पर किशोर आपत्तिजनक हालत में बच्ची के साथ दिखा। इस दौरान बच्ची की स्थिति गंभीर दिखी,

बच्ची का परिवार आरोपी के घर किराए से रहता है। मकान मालिक के बेटे ने करीब 6 बजे बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बाथरूम से जब बच्ची खून से लथपथ रोते हुए निकली तो उसकी मां ने देखा। घबराई मां बच्ची को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बच्ची के परिजन ने अस्पताल के बाहर ही जमकर हंगामा किया।

Share this

You may have missed