Bihar Election 2025: पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान, बेगूसराय में जोश, पटना में सुस्ती

Share this

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान बेगूसराय जिला वोटिंग के मामले में सबसे आगे रहा, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बेगूसराय में सुबह 11 बजे तक 30.37 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं लखीसराय 30.32 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सुबह के शुरुआती दो घंटों में लखीसराय में केवल 7 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड़ बढ़ने से मतदान दर में तेजी आई।

इसके विपरीत, राजधानी पटना में सिर्फ 23.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे कम है।

सुबह 9 बजे तक के मतदान आंकड़े:

बेगूसराय – 14.60%

भोजपुर – 13.11%

बक्सर – 13.28%

दरभंगा – 12.48%

गोपालगंज – 13.97%

खगड़िया – 14.15%

मधेपुरा – 13.74%

मुंगेर – 13.37%

मुजफ्फरपुर – 14.38%

नालंदा – 12.45%

पटना – 11.22%

समस्तीपुर – 12.86%

सारण – 13.30%

शेखपुरा – 12.97%

सीवान – 13.35%

वैशाली – 14.30%

पहले चरण की वोटिंग के मुख्य तथ्य:

मतदान सुबह 7 बजे से 121 विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ।

कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।

पहले चरण में 3,75,13,302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे — इनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं — 36,733 ग्रामीण और 8,608 शहरी क्षेत्र में।

इनमें 320 आदर्श मतदान केंद्र, 926 महिला-प्रबंधित बूथ, और 107 दिव्यांग-प्रबंधित बूथ शामिल हैं।

राजधानी पटना में कुल 5,677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 541 केवल महिलाओं के लिए, 49 आदर्श केंद्र, 14 दिव्यांग अनुकूल केंद्र और 3 युवा-केंद्रित बूथ शामिल हैं। बिहार के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया समय पर शुरू हो गई है और अब तक शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

Share this

You may have missed