रायपुर–बिलासपुर रेल रूट पर बड़ा असर: 6 से 8 दिसंबर तक कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

Share this

रायपुर: साल के आख़िरी महीने में भी रेलवे विभाग ने रायपुर–बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रायपुर रेल मंडल के निपनिया–भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य किए जाने के चलते कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट किया जा रहा है।

रेलवे ने बताया कि अधोसंरचना विकास के कार्यों को तेज़ी से पूरा करने के उद्देश्य से 06 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे से 07 दिसंबर रात 10 बजे तक 36 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।

इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, गेवरा रोड, कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियाँ (6–8 दिसंबर 2025)

06–07 दिसंबर को 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू, 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू, 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू, 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर, 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर और 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू रद्द रहेंगी, जबकि 07–08 दिसंबर को 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर, 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर और 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू रद्द रहेंगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ

06–07 दिसंबर को ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा और 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होंगी तथा बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच पूरी तरह रद्द रहेंगी।

 

रेलवे की अपील

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या स्टेशन से अपडेट लेकर ही सफ़र करें।

Share this

You may have missed