Big Breaking: 3000 करोड़ शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, 59 आरोपी ED कोर्ट में पेश—कवासी लखमा समेत कई बड़े नाम…NV News
Share this
NV News रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में 59 आरोपियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिससे केस ने फिर से जोर पकड़ लिया है।
ED द्वारा दाखिल अंतिम प्रॉसिक्यूशन शिकायत में इन 59 नए आरोपियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही इस केस में कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर 81 हो चुकी है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह घोटाला करीब 3000 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन से जुड़ा है।
इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कई वरिष्ठ अधिकारी, शराब कारोबारी और विभागीय कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। ED का दावा है कि यह पूरा नेटवर्क एक संगठित सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था, जिसने राज्य की आबकारी नीति का दुरुपयोग किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि 2019 से 2022 के बीच अवैध तरीके से शराब कारोबार से भारी रकम अर्जित की गई, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान हुआ। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फिलहाल कोर्ट में पेशी के बाद आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर काफी संवेदनशील माना जा रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
