बिहार चुनाव पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला: कहा—BJP की नहीं, चुनाव आयोग की संयुक्त जीत

Share this

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज़ हो गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी की जबरदस्त बढ़त पर बड़ा बयान देते हुए सीधे-सीधे चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। बघेल ने कहा कि “यह बीजेपी की जीत नहीं, चुनाव आयोग और भाजपा की संयुक्त जीत है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले महाराष्ट्र, फिर हरियाणा और अब बिहार में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 90% से ऊपर जाना “सिर्फ किसी सिस्टम या मैकेनिज़्म के बिना संभव नहीं है।” बघेल ने दावा किया कि “SIR में 64 लाख नाम काटे गए और हरियाणा से स्पेशल ट्रेनों में लोगों को बुलाकर वोट डलवाए गए। यदि यही स्थिति रही, तो लोकतंत्र के लिए खतरा खड़ा हो जाएगा।”

दीपक बैज ने भी चुनाव आयोग पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत “चुनाव आयोग का चमत्कार” है। बैज ने आरोप लगाया कि जहाँ जनता डिप्टी सीएम पर “गोबर फेंक रही थी” और विधायकों का विरोध कर रही थी, वहाँ इतनी बड़ी जीत “चौंकाने वाली” है।

उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष EVM पर सवाल उठाता था, लेकिन इस बार सीधे चुनाव आयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने हार का ठीकरा SIR और EVM पर फोड़ा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी बिहार चुनाव परिणामों पर SIR और EVM को जिम्मेदार ठहराया। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि—

“62 लाख वोट कटे, 20 लाख जोड़े गए और 5 लाख वोट बिना SIR फ़ॉर्म के बढ़ा दिए गए। अधिकतर कटे वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के थे।”

उन्होंने कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की सलाह भी दी। दिग्विजय सिंह ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई भी दी।

Share this

You may have missed