Big Action: महासमुंद में 2 करोड़ का डोडा पोस्त जब्त—हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, NH-53 पर नाकाबंदी में पकड़ी गई बड़ी खेप…NV News
Share this
NV News – महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1432 किलो डोडा पोस्त बरामद किया और दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन के जरिए भारी मात्रा में मादक पदार्थ छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने NH-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन से 1432 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 14 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह खेप झारखंड से लाकर रायपुर ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के अन्य कड़ियों और सप्लाई चेन की जांच भी तेज कर दी गई है।
