Crime News: सौतेली मां की निर्मम हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार: बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई…NV News

Share this

NV News बाराद्वार, 13 अगस्त 2026 : जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार थाना अंतर्गत ग्राम दुरपा से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही सौतेली मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाराद्वार पुलिस ने मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार सिदार (38 वर्ष), पिता कार्तिक राम सिदार, निवासी ग्राम दुरपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर आरोपी का अपनी सौतेली मां से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आक्रोशित होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराद्वार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अनिल कुमार सिदार को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

Share this

You may have missed