असामाजिक तत्वों ने मंत्री के करीबी की कार में लगाई आग

Share this

N.V. न्यूज़ : अंबिकापुर के गाँधीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चोपड़ापारा काली मंदिर के पास असामाजिक तत्वों ने होंडा सिटी कार में आग लगा दी। आगजनी की शिकार कार प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बेहद करीबी माने जाने वाले श्याम लाल जायसवाल की है। दरअसल श्यामलाल जायसवाल के घर के सामने खड़ी कार में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगाने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कांग्रेस नेता श्याम लाल जायसवाल ने बताया कि गुरुवार देर रात अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आए, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद मोबाइल को बंद कर सो गए।

वही कुछ देर बाद घर के दूसरे नंबर पर पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि आपके घर के सामने खड़ी कार में आग लग गई है जिसके बाद वाहन मालिक सहित पूरा परिवार घर के बाहर निकल गया और दमकल की गाड़ी को फोन कर बुलाया गया। लेकिन दमकल वाहन की गाड़ी लेट आने की वजह से कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इधर वाहन मालिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Share this

You may have missed