देशविरोधी नारेबाजी और उपद्रव: फरार 6 आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 भेजे गए जेल
Share this
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर नगर में बीते दिनों हुए देशविरोधी नारेबाजी, मारपीट और उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसके बाद अब तक कुल 19 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं।
सीतापुर में तनावपूर्ण स्थिति बनी थी
रविवार और सोमवार को एक विशेष समुदाय के कुछ उपद्रवी तत्वों ने सीतापुर इलाके में मारपीट, दहशत फैलाने और देशद्रोही नारे लगाने जैसी हरकतें की थीं। घटनाओं के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया था और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी।
रासुका सहित कई धाराओं में कार्रवाई
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ आरोपियों पर रासुका (NSA) और बलवा सहित कई गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में स्पेशल टीम लगातार छापेमारी कर रही है, और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

