बस्तर में अमित शाह की हुंकार: बोले- ‘अब खट्टी नहीं मीठी है बस्तर की इमली’, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात…NV News

Share this

NV News- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बस्तर जिले के नेतानार ग्राम स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप पहुंचे। बस्तर के अंदरूनी इलाके में पहुंचे गृह मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की सहूलियत के लिए एक बड़े कदम की शुरुआत की। उन्होंने यहाँ नवनिर्मित ‘शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा’ (जन सुविधा केंद्र) का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उनके साथ मौजूद रहे।

इस जन सुविधा केंद्र के खुल जाने से स्थानीय आदिवासियों और ग्रामीणों के जीवन में एक बड़ा बदलाव आएगा। अब बस्तर के ग्रामीणों को बुनियादी सरकारी सेवाओं, राशन, बैंकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए 10 किलोमीटर दूर तक पैदल चलने की मजबूरी से मुक्ति मिल गई है। गृह मंत्री ने इस बदलाव को रेखांकित करते हुए एक बेहद आत्मीय बयान दिया और कहा कि “बस्तर का इमली खट्टा नहीं मीठा है”, जो यह दर्शाता है कि अब इस वनांचल क्षेत्र में विकास की मिठास घुल रही है और सुरक्षा बल ग्रामीणों के सच्चे मददगार बन रहे हैं।

सुरक्षा और विकास के इस नए मॉडल की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के साथ-साथ बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कैंप सिर्फ सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि विकास के केंद्र के रूप में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और केंद्रीय सुरक्षा बल मिलकर अंदरूनी इलाकों तक सड़क, बिजली, पानी और प्रशासनिक पहुँच सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही.

Share this

You may have missed