CG NEWS-सर्जरी के बाद डॉ. भी हुए हैरान,पेट में सूजन की समस्या लेकर अस्पताल पहुची थी लड़की…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-कोंडागांव । बस्तर संभाग में 20 साल की लड़की के पेट से 11 किलो का ट्यूमर निकाला गया। कई घंटो के मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने इस बड़े ऑपरेशन को सफल बनाया। यह पूरा ऑपरेशन जिला अस्पताल कोण्डागांव के डॉक्टरों ने किया। पूरा मामला कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुधूर गांव का है। जिले का यह इलाका घोर नक्सल प्रभावी क्षेत्र माना जाता है। यह नक्सल भय के चलते स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। इसके चलते ग्रामीण अपना सही उपचार भी नहीं करवा पाते थे। कई मामले तो ऐसे भी रहे, जिनमें ग्रामीण समय पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं होने से दम तक तोड़ देते थे।

अब छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की पहल के बाद कोण्डागांव जिले की तस्वीर बदल रही है। स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कोण्डागांव जिला में कई बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोण्डागांव के जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पेट से 11 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर निकाला गया है। ऐसा पहली बार है जब कोण्डागांव जिला ही नहीं पूरे बस्तर संभाग में 11 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया हो। कभी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कोण्डागांव के लोगों को प्रदेश की राजधानी या पड़ोसी राज्य जैसे विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, पुणे, मुंबई, हैदराबाद इत्यादि के महंगे अस्पतालो के ही भरोसे उपचार संभव हो पाता था। इन महंगे अस्पतालों तक कोण्डागांव जिला के दूरस्थ क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों कि पहुंच कोसों दूर थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की पहल के बाद कोण्डागांव जिले की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। कभी महंगे अस्पतालों के भरोसे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध लेने वाले कोण्डागांव जिले में भी अब वहीं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने लगी है।

 

Share this

You may have missed