शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का आरोप, यातायात विभाग आरक्षक पर मामला दर्ज
Share this
कोरबा। जिले में तैनात एक पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी आरक्षक पवन चंद्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन चंद्रा यातायात विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पीड़ित महिला, जो पहले से तलाकशुदा है, की मुलाकात कुछ समय पहले पवन से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और अक्सर वह उसे घुमाने-फिराने के नाम पर बाहर ले जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
महिला का आरोप है कि आरक्षक पवन चंद्रा ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में आरोपी शादी से मुकर गया, जिसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज कराई।
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई तथ्यों की पुष्टि के बाद की जाएगी।
