नाबालिक लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार – नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.news: जिले के थाना साल्हावास क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। तभी क्षेत्र के तीन युवक घर में घुस गए और उसे अगवा कर कहीं दूर ले गए। इसके बाद किसी सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज कराए हैं। घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को भी पुलिस ने काबू कर लिया है।

Share this

You may have missed