Accident news: पंतोरा में दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
Motorcycle accident, flat vector illustration. Road crash. Two motorbikes collision. Road traffic accident.
Share this
पंतोरा। सोमवार की शाम पंतोरा ग्राम में एक ही दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को दहला दिया। पहले हादसे में पंतोरा चौकी के पीछे तेज रफ्तार बाइक सवार झपकी आने से अपना संतुलन खो बैठा। तेज गति के कारण बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे चालक के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
वही दूसरा हादसा पंतोरा-खिसोरा मार्ग के जंगल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इस हादसे में बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार युवक के साथ उसकी पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दोनों घटनाओं के मामले में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
