Aaj Ka Rashifal: शनिदेव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें 12 राशियों का आज का भविष्य

Share this

रायपुर। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में कुल 12 राशियों का वर्णन मिलता है और प्रत्येक राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर ही दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है।

आज 27 दिसंबर, शनिवार है। शनिवार का दिन सूर्य पुत्र शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

 

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) —

 

मेष राशि

आज का दिन आर्थिक और मानसिक रूप से शुभ रहेगा। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि

भावनाओं और वाणी पर नियंत्रण रखें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभकारी हो सकती है, लेकिन निवेश से बचें।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

मिथुन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है।

उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

 

कर्क राशि

कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

 

सिंह राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

 

कन्या राशि

बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत संभव है। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखें।

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

 

तुला राशि

वाणी में आकर्षण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

 

वृश्चिक राशि

योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। नया कार्य शुरू हो सकता है।

उपाय: मंगल मंत्र का जाप करें।

 

धनु राशि

गर्भवती महिलाएं सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।

 

मकर राशि

मन थोड़ा अशांत रह सकता है। खर्च सोच-समझकर करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

 

कुंभ राशि

लंबी यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। बुद्धि से धन अर्जन होगा। प्रेम जीवन में सरप्राइज मिल सकता है।

उपाय: जल में केसर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

 

मीन राशि

रचनात्मक और एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेंगे। ऑफिस में काम तेजी से आगे बढ़ेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

उपाय: बृहस्पति देव का पूजन करें।

Share this

You may have missed