आबकारी भवन में लगी भीषण आग, ‘ऑडिट’ से पहले ही सुलग उठे सवाल; क्या राख में छिपे हैं कई राज?…NV News

Share this

रायपुर: राजधानी रायपुर के आबकारी भवन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित ऑडिट रूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें सोमवार से शुरू होने वाले ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक विभाग का ‘वित्तीय लेखा-जोखा’ राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।

दुर्घटना या सोची-समझी साजिश?

यह आग उस समय लगी है जब विभाग में कल (सोमवार) से व्यापक ऑडिट प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। ऐसे में महत्वपूर्ण फाइलों का जलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है:

टाइमिंग पर सवाल: क्या यह महज इत्तेफाक है कि ऑडिट के ठीक पहले ही ऑडिट रूम में आग लगी?

सुरक्षा में चूक: इतने महत्वपूर्ण विभाग के रिकॉर्ड रूम में फायर सेफ्टी अलार्म या बुझाने के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे?

डिजिटल बैकअप का क्या?: क्या इन महत्वपूर्ण फाइलों का कोई डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है, या विभाग अब भी केवल कागजी फाइलों के भरोसे था?

Share this

You may have missed