हत्या के बाद उजड़ा परिवार: पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से मांगी 25 लाख की मदद और अनुकंपा नौकरी

Share this

रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में हुई हत्या की घटना के बाद पीड़ित परिवार की हालत बेहद दयनीय हो गई है। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने राज्य सरकार का ध्यान पीड़ित परिवार की ओर आकृष्ट किया है। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जिसकी हत्या के बाद पूरा परिवार आजीविका के गंभीर संकट से जूझ रहा है।

 

पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि मृतक के निधन से परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक तीनों स्तरों पर गहरा आघात पहुंचा है। वर्तमान परिस्थितियों में परिवार के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, ताकि परिवार को स्थायी सहारा मिल सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

 

मोतीलाल देवांगन ने कहा कि यदि समय रहते शासन की ओर से ठोस सहायता नहीं मिली, तो पीड़ित परिवार का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मानवीय आधार पर शीघ्र हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की अपील की है।

Share this