छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस ने गौ हत्या के मामले में पूरे परिवार को गिरफ्तार किया, जाने पूरा मामला- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News भरतपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में गौ हत्या करते हुए एक परिवार रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम 60 साल खुर्शीद अनवर, उसकी बेटी शहाना, बहू रिजवाना और बेटा अशरफ है।

वहीं बेटा अशरफ फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का सिर, चारों पैर और दूसरे अंगों को जब्त कर लिया है। मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान मोहल्ले के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला परिवार जिस हथियार से गाय को काट रहा था, उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। इधर गौरक्षा वाहिनी और सर्व हिंदू संगठन ने घटना के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक ने इस गोहत्या की जानकारी के खुलासे में बड़ी भूमका निभाई।

हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे

पूरा परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। ये परिवार पिछले 2-3 सालों से यहां रह रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि, ये लोग हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे। उसे घर के बाहर 2-3 दिनों तक बांधकर रखते थे, लेकिन उसके बाद गाय का कुछ पता नहीं चलता था। अभी 2 दिन पहले भी एक गाय ये लोग लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह से ही वो दिखाई नहीं दे रही थी।

Share this

You may have missed