breaking : नीति आयोग की बैठक में सीएम बघेल ने केंद्र से मांगा बकाया राशि -NV न्यूज़

Share this

N.V news रायपुर- दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद सीएम भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं. प्रदेश लौटने के बाद सीएम बघेल ने कहा, दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रपति, पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात हुई. नीति आयोग की बैठक में शामिल होकर प्रदेश की बहुत सारी डिमांड रखी.13000 करोड़ टैक्स का पैसा जो नहीं मिला उसे देने की मांग की. साथ ही पीएल पुनिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

आगे सीएम भूपेश ने कहा, कोयला रॉयल्टी का 4000 करोड़ दिए जाने की मांग की. छत्तीसगढ़ में व्यापार और उत्पादकों को लाभ मिले सके इसके लिए कार्गो की मांग की. सीएम भूपेश यह भी बताया कि प्रदेश की गोधन न्याय योजना की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है. यूपी और एमपी जैसे राज्यों में इसे लागू किया जा रहा है. इसके बाद भी छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता दुविधा की स्थिति में है. वहीं सीएम भूपेश ने स्वाइन फ्लू वायरस पर कहा, बरसात के दिनों में बहुत सारे वायरस वातावरण में पाए जाते हैं

बरसात में मलेरिया डेंगू का खतरा भी बना रहता है. इस मौसम में सचेत रहने की जरूरत है. हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, हिमाचल में कांग्रेस मजबूत है. सरकार के खिलाफ़ एंटी इनकंबेंसी है.सब एक साथ होकर लड़ेंगे तो सफलता निश्चित है.

 

 

Share this

You may have missed