Raipur Theft Case News: रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खिलौने से कैश जब्त…NV News

Share this

NV News: Raipur 53 Lakh Theft Case Solved: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब के पास कपड़ा व्यवसायी की एक्टिवा से 53 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले अंधे कत्ल की तर्ज पर सुलझाए गए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों—मनीष यदु (39) और कमलेश कुशवाहा (36)—को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपियों ने चोरी की इस भारी-भरकम रकम को अपने घरों में गीजर के अंदर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे एक सप्ताह तक कपड़ा व्यवसायी किशोर बलवानी की लगातार रेकी (Reiki) की थी। वे व्यवसायी की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे और मौका मिलते ही एक्टिवा पर टंगे 53 लाख रुपये से भरे बैग को पार कर फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पूरे 53 लाख रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल बरामद मशरूका की कीमत करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, आरोपियों के तीन बैंक खाते भी फ्रीज करा दिए गए हैं ताकि अवैध रूप से रखे पैसों का इस्तेमाल न हो सके। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share this

You may have missed