Bollywood star:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सांस

Share this

NV News: गोवा, 8 अक्टूबर 2026। Bollywood star हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेता को तड़के गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। 

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड के कलाकारों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और फिल्मी हस्तियों ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया।

नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा में अलग पहचान दिलाई। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन और सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया

Share this

You may have missed