Raipur Accident: बोरियाखुर्द में नाले के तेज बहाव में बहा 7 साल का बच्चा, अस्पताल में मौत…NV News
Share this
NV News रायपुर। राजधानी के बोरियाखुर्द क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसे में साढ़े सात वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बताया गया कि त्रिवेंद्र पवार पैर धोते समय नाले के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के समय उसके पिता और बहन भी मौके पर मौजूद थे।
बच्चे के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। टीम ने नाले के आसपास काफी देर तक खोजबीन की। करीब एक किलोमीटर दूर बच्चे को बरामद किया गया।
रेस्क्यू के बाद बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और इलाके में भी शोक का माहौल है।
पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी सावधानी बरतने और तेज बहाव वाले नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

