Chhattisgarh Weather Update: पांच दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, 18-19 सितंबर को बारिश और गरज-चमक के आसार…NV News

Share this

Chhattisgarh Weather Update रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पांच दिन के ब्रेक के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है

18 सितंबर से सक्रिय होगा मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 19 सितंबर को भी ऐसी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। इसके बाद 20 सितंबर से प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

कई इलाकों में बारिश के आसार

18 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

आगे भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 24 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी वाले दिन भी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

Share this