Raipur Cleanliness News: जनशिकायत मिलते ही निगम ने कई इलाकों में कराई सफाई, सड़कों के किनारे से उठाया कचरा…NV News

Share this

NV News रायपुर। शहर में सफाई से जुड़ी जनशिकायतों पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। जोन स्तर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर सफाई मित्रों की टीमों को मौके पर भेजकर जमा कचरा हटाया गया और संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बहाल की गई।

नगर निगम की टीम ने पचपेड़ीनाका चौक के पास डुमरतराई सब्जी बाजार क्षेत्र, गुढ़ियारी-कोटा मार्ग और सिंगापुर सिटी के सामने कोटा रोड के किनारे सफाई कराई। इन स्थानों पर सड़क किनारे मौजूद कचरे को हटाकर उसका उठाव कराया गया।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जोन स्तर पर सफाई से संबंधित शिकायतें प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में सफाई मित्रों की टीम भेजने की व्यवस्था की गई है। टीमों ने मौके पर पहुंचकर कचरा साफ किया और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता कायम की।

जनस्वास्थ्य और स्वच्छता पर जोर

नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने से गंदगी के साथ-साथ जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Share this