Raipur Cleanliness Action: जोन-4 में गंदगी फैलाने पर 6 लोगों पर कार्रवाई, 10,500 रुपये का ई-चालान…NV News
Share this
NV News रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन-4 क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी मिलने के बाद निगम ने कार्रवाई की है। अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू के निर्देश पर संबंधित 6 लोगों पर कुल 10,500 रुपये का ई-चालान किया गया।
आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने जोन-4 के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई और संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों पर ई-चालान जारी किया।
कार्रवाई के तहत सोनू सोनकर पर 2,000 रुपये, संतोष देवभोग मिल्क पार्लर पर 5,000 रुपये, ऋषभ रक्सेल पर 2,000 रुपये तथा सुनील लहरवानी, जलन सागर और चेतन मंडले पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 10,500 रुपये की कार्रवाई हुई।
निगम की टीम ने संबंधित लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी हिदायत भी दी। निगम ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान स्वच्छता नियमों की अनदेखी मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

