Mahtari Vandan Update: 67 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी 631 करोड़ की सौगात, 25 अगस्त को जारी होगी 31वीं किस्त….NV News

Share this

NV News रायपुर, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह के दौरान महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

Women Empowerment: रक्षाबंधन से पहले मिलेगी आर्थिक सहायता

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का भुगतान सितंबर 2026 में होना निर्धारित था, लेकिन रक्षाबंधन को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसे निर्धारित समय से पहले 25 अगस्त को जारी करेंगे। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलेगी।

राज्य सरकार के अनुसार, योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा और पोषण संबंधी जरूरतों में भी मददगार साबित हो रही है।

Financial Assistance: अब तक 19 हजार 444 करोड़ रुपये का भुगतान

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि महिला हितग्राहियों को दी जा चुकी है। सरकार के मुताबिक कई महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करने के साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में भी कर रही हैं।

Government Scheme: महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ परिवार की जरूरतों और बेटियों के भविष्य के लिए उन्हें अतिरिक्त आर्थिक संबल प्रदान करना है।

25 अगस्त को 31वीं किस्त की राशि जारी होने के बाद 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचेगी। रक्षाबंधन से ठीक पहले होने वाला यह अंतरण महिला हितग्राहियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात माना जा रहा है।

Share this