Kota Malaria Outbreak: कोटा क्षेत्र में मलेरिया का कहर; 10 दिनों में मिले 25 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट…NV News
Share this
NV News बिलासपुर न्यूज़: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा वनांचल क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 10 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में मलेरिया के 25 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम मैदानी स्तर पर सक्रिय हो गई है और प्रभावित गांवों में लगातार जांच शिविर आयोजित कर रही है।
356 ग्रामीणों की जांच, केंदा में मिले 3 नए मरीज:
मलेरिया के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के छतौना, शिवतराई, औरापानी और केंदा गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए। इस दौरान कुल 356 ग्रामीणों के रक्त के नमूने (ब्लड सैंपल) लेकर मलेरिया की जांच की गई। जांच के दौरान केंदा गांव से मलेरिया के 3 नए मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनका तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और लोगों को मच्छरों से बचाव तथा घर के आसपास जलभराव न होने देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

