Crime Against Woman: शर्मसार करने वाली वारदात, शराब के नशे में सोता रहा पति और चार युवकों ने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म…NV News

Share this

NV News सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी और उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत होने वाली है। बाजार से वापसी के दौरान पति ने जमकर शराब पी ली, जिसके बाद शराब का नशा उस पर इस कदर हावी हो गया कि वह सड़क किनारे ही लेट गया और वहीं सो गया।

पति को बेसुध हालत में नशे में सोया देख वहां से गुजर रहे कुछ लड़कों की नियत खराब हो गई। महिला को सुनसान सड़क पर अकेला पाकर चार युवकों ने उसे दबोच लिया और जबरन पास के ही एक खेत में ले गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान महिला शोर न मचा सके, इसलिए आरोपियों ने बेरहमी से उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने स्तर पर आपबीती अपनों को बताई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और क्षेत्र में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Share this

You may have missed