CG News: किसानों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था खत्म, सीधे मिलेगा उर्वरक…NV News
Share this
NV News रायपुर। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने खाद वितरण की टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब किसानों को उर्वरक खरीदने के लिए पहले की तरह टोकन लेने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे सहकारी समितियों और अधिकृत विक्रय केंद्रों से अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे।
टोकन सिस्टम खत्म, किसानों को मिलेगी सुविधा
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसी को देखते हुए टोकन व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसानों को खाद लेने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और वितरण प्रक्रिया सरल व तेज हो सके।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद
कृषि विभाग के अनुसार राज्य में खरीफ फसलों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किया गया है। सरकार लगातार खाद की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी जिले में कमी की स्थिति न बने।
किसानों से सहयोग की अपील
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदें। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूले जाने की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

