छत्तीसगढ़ को मिलेगी बड़ी सौगात: 25 जून को नया रायपुर में टेक्सटाइल पार्क का उद्घाटन करेंगे सीएम विष्णुदेव साय…NV News

Share this

NV News Raipur- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। नई उद्योग नीति के तहत नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक टेक्सटाइल पार्क का निर्माण किया गया है, जिसका आधिकारिक उद्घाटन आगामी 25 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस पार्क के शुरू होने से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र को एक नई गति मिलेगी।

इस बड़ी परियोजना की आधिकारिक जानकारी राज्य के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी। उन्होंने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित ‘सहयोग केंद्र’ के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ को कपड़ा उद्योग के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह पार्क उसी दिशा में बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है।

नया रायपुर में स्थापित हो रहे इस टेक्सटाइल पार्क से न केवल बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित होगा, बल्कि स्थानीय बुनकरों, कारीगरों और युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे। नई उद्योग नीति के तहत मिलने वाली रियायतों और सुविधाओं के कारण यह पार्क राज्य के आर्थिक ढांचे को बदलने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Share this

You may have missed