कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 30 दिनों में 97% बड़े कोरोना के नए मामले

Share this

NV News:-    प्रदेश में कोरोना रोज अपनी पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर नए रिकॉर्ड बना रहा हैं। आज से कुछ दिन पहले रोजाना केस 3 से 4 आते थे जो आज 97% बढ़ गया। स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती का असर कोरोना मामलों पर देखा जा सकता है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों में कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसार रहा है।

कोरोना वायरस की अपडेट को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 94 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 27 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रीकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 0 मरीज की मौत हुई है. वर्तमान में कूल एक्टिव मरीजों की संख्या 406 है। आज प्रदेश में कुल 6372 कोरोना सेंपल की जांच की गई।

छत्तीसगढ़ में पिछले 1 महीनों से कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कुल मामलों के 85% मामले आए हैं। दूसरी तरफ देश में भी कोरोना रोज अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हज़ार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए हैं।

Share this

You may have missed