छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ा एक्शन: जमीन के नीचे छिपा नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान नष्ट…NV News
Share this
NV News- सुकमा/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में सुरक्षा बलों को माओवाद विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए एक बड़े डंप का भंडाफोड़ किया है। नक्सलियों ने इस डंप में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से भारी मात्रा में सामग्री छिपा रखी थी।
सर्चिंग के दौरान बरामद किए गए इस डंप से हथियार और विस्फोटक निर्माण में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। माओवादी इन सामग्रियों का उपयोग रिमोट एरिया में हथियार और आईईडी (IED) बनाने के लिए करने वाले थे। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और सटीक इनपुट की वजह से नक्सलियों के इन खतरनाक मंसूबों पर पानी फिर गया। टीम ने मौके पर ही हथियार निर्माण की सामग्री को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
इस बड़ी कामयाबी के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग और गश्त और तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानसून की आहट से पहले नक्सली इस तरह के डंप का इस्तेमाल राशन और हथियार सुरक्षित रखने के लिए करते हैं। सुरक्षा बलों का यह कड़ा प्रहार इलाके में सक्रिय माओवादियों की कमर तोड़ने में बेहद मददगार साबित होगा।

