आगामी जनगणना को लेकर सख्त गाइडलाइंस: सही जानकारी देना अनिवार्य, मकान पर लिखा नंबर मिटाया तो लगेगा जुर्माना…NV News

Share this

NV News- दुर्ग जिले में आगामी जनगणना के सुचारू संचालन को लेकर प्रशासन ने प्रगणकों और नागरिकों के लिए अनिवार्य गाइडलाइंस जारी की हैं। नए नियमों के अनुसार, जनगणना के दौरान सभी नागरिकों को प्रगणक (वेरिफायर) द्वारा पूछे गए सभी वैधानिक प्रश्नों का बिल्कुल सही उत्तर देना होगा। देश की सटीक जनगणना के लिए हर नागरिक को सही जानकारी देना कानूनी रूप से अनिवार्य कर दिया गया है।

जारी की गई नई गाइडलाइंस में मकानों पर की जाने वाली नंबरिंग को लेकर भी कड़े प्रावधान किए गए हैं। यदि कोई भी व्यक्ति जनगणना टीम द्वारा मकान पर लिखे गए नंबर को मिटाता है, उसके साथ छेड़छाड़ करता है या उसे किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाता है, तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्तियों पर प्रशासन द्वारा 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मकानों पर नंबर दर्ज करने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी स्वयं गृहस्वामी की होगी। इन नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं।

Share this

You may have missed