शिकारियों पर वन विभाग का बड़ा प्रहार: तस्करी का भंडाफोड़, छापेमारी कर भारी मात्रा में वाइल्ड बोर मीट बरामद…NV News

Share this

NV News- Bilaspur Forest Department News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के शिकार और उनके अंगों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अचानक छापेमारी करते हुए जंगली सूअर के मांस की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 14 किलो जंगली सूअर का मांस जब्त किया है।

यह बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक प्रेमकुमार के सख्त निर्देशों के बाद की गई है। विभाग को लंबे समय से वन क्षेत्रों में अवैध शिकार और जंगली जानवरों के मांस की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद परियोजना मंडलों को अलर्ट मोड पर रखकर तस्करों और शिकारियों के खिलाफ जाल बिछाया गया, जिसके परिणामस्वरूप वन अमले को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

वन विकास निगम के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के सभी परियोजना मंडलों में जंगलों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त और निगरानी को काफी कड़ा कर दिया गया है। वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण, शिकार और उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this

You may have missed