ग्रामीण में विकास की रफ्तार: 1 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, बसंत विहार गार्डन और अमलीडीह मुक्तिधाम की बदलेगी सूरत…NV News

Share this

NV News- रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन-10 के अंतर्गत पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत वाले विविध विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत इन कार्यों में वार्ड के 17 अलग-अलग स्थानों पर सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण शामिल है। इसके अलावा, जनहित को ध्यान में रखते हुए अमलीडीह मुक्तिधाम निर्माण, बसंत विहार उद्यान (गार्डन) का मरम्मत व सौंदर्यीकरण और अमलीडीह में शौचालय मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी शीघ्र शुरू करने की आधारशिला रखी गई।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जोन-10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, और सामाजिक कार्यकर्ता श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर और अन्य तकनीकी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, महिलाएं और युवा उपस्थित थे, जिन्होंने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया। वार्ड 50 में एक साथ इतने विकास कार्यों के शुरू होने से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Share this

You may have missed