मदर्स डे स्पेशल: मां को दें ‘सेहत’ का उपहार, हर साल जरूर कराएं ये 5 जरूरी हेल्थ टेस्ट…NV News

Share this

NV News- Raipur मदर्स डे (10 मई 2026) पर यदि आप अपनी मां को कुछ खास देना चाहते हैं, तो ‘अच्छी सेहत’ से बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव आते हैं। अक्सर मां अपनी सेहत को नजरअंदाज कर परिवार की देखभाल में जुटी रहती हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप उनकी फिटनेस का ख्याल रखें।

विशेषज्ञों के अनुसार, 35-40 की उम्र के बाद महिलाओं को हर साल कुछ खास बॉडी टेस्ट जरूर कराने चाहिए, ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता चल सके और वे लंबी उम्र तक स्वस्थ रहें।

ये 5 टेस्ट हैं बेहद जरूरी:

फुल बॉडी चेकअप (Lipid & Sugar Profile):

बढ़ती उम्र के साथ डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है। नियमित ब्लड शुगर टेस्ट और लिपिड प्रोफाइल से दिल की बीमारियों और मधुमेह को समय रहते रोका जा सकता है।

बोन डेंसिटी टेस्ट (Bone Density Test):

मेनोपॉज के आसपास महिलाओं में कैल्शियम की कमी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) की समस्या आम है। यह टेस्ट बताता है कि हड्डियां कितनी मजबूत हैं।

मैमोग्राफी (Mammography):

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेतों को पहचानने के लिए 40 की उम्र के बाद हर साल या दो साल में एक बार मैमोग्राफी कराना अनिवार्य है।

पैप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear Test):

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। पैप स्मीयर टेस्ट के जरिए गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच की जाती है, जो बचाव के लिए बेहद जरूरी है।

थायराइड फंक्शन टेस्ट (Thyroid Test):

महिलाओं में थायराइड की समस्या बहुत आम है, जिससे वजन बढ़ना, थकान और मूड स्विंग्स होते हैं। हर साल T3, T4 और TSH की जांच जरूर करानी चाहिए।

Share this