Korba Crime: युवक को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक विवाद में मालिक की क्रूरता—वीडियो वायरल…NV News

Share this

NV News – Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को कथित रूप से निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना बाइक बेचने के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। आरोप है कि बाइक के मालिक ने नाराज होकर युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसे सरेआम प्रताड़ित किया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है और मामले को तूल दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share this