Ambikapur Murder: रेलवे ट्रैक बना आरोपी का एस्केप रूट, CCTV में दिखा ‘मिथुन उर्फ पांडा’—कमलपुर तक ट्रेस, फिर हुआ गायब…NV News

Share this

NV News – Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में आरोपी के भागने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मिथुन उर्फ पांडा ने रेलवे ट्रैक को ही अपना एस्केप रूट बनाया। CCTV फुटेज में वह बेखौफ रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में घूमता नजर आया, जिससे जांच को अहम दिशा मिली है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जहां उसकी गतिविधियां CCTV कैमरों में कैद हो गईं। इसके बाद उसकी लोकेशन कमलपुर तक ट्रेस की गई, लेकिन वहां से आगे वह अचानक गायब हो गया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ट्रेन के जरिए दूसरे जिले या राज्य की ओर फरार हो चुका है।

इस पूरे मामले में सरगुजा पुलिस और साइबर टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की मूवमेंट ट्रैक की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share this

You may have missed