CG News: बर्फ में जमा मिला मेंढक, मचा हड़कंप—फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई की उठी मांग…NV News

Share this

NV News – Korba: कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बर्फ के टुकड़े के अंदर मेंढक जमा हुआ मिला। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बर्फ डिपो से खरीदे गए बर्फ के टुकड़े में मेंढक दिखाई दिया। जब यह मामला सामने आया तो डिपो संचालक ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और इसे फैक्ट्री से जुड़ी समस्या बताया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा हो सकता है।

प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Share this

You may have missed