CG Crime: बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला मास्टरमाइंड…NV News

Share this

CG Crime News जांजगीर-चांपा जिले के खपरी डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी वही युवक निकला, जिसने परिवार की शादी में फोटोग्राफी की थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी समारोह के दौरान घर और परिवार की पूरी जानकारी जुटा ली थी। इसके बाद उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की गई, जिसके बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this