City Update: हनुमान जन्मोत्सव पर रायपुर को मिली नई सौगात, विधायक मूणत-मेयर चौबे ने किया शेड का लोकार्पण…NV News

Share this

NV News -रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विकास की एक और सौगात दी गई। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने गुढ़ियारी स्थित मच्छीतालाब श्री हनुमान मंदिर के पास नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर शेड को जनता को समर्पित किया गया।

यह शेड नगर निगम जोन 1 के अंतर्गत अधोसंरचना मद से करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त शामिल हुए। इस निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

लोकार्पण के दौरान विधायक और महापौर ने सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी नागरिक सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे।

Share this