Tech Layoff News: एक ईमेल से खत्म करियर! Oracle ने 30,000 कर्मचारियों को निकाला, 12,000 भारतीय प्रभावित…NV News
Share this
NV News -अमेरिकी टेक कंपनी Oracle में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर ने IT सेक्टर में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिसमें लगभग 12,000 भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल के जरिए नौकरी खत्म होने की सूचना दी गई। इस अचानक फैसले से कर्मचारियों में असमंजस और चिंता का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि यह छंटनी कंपनी के बड़े restructuring प्लान का हिस्सा है। Oracle अपने खर्चों में कटौती कर AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश करना चाहती है, जिसके चलते कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम केवल Oracle तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे टेक इंडस्ट्री में AI के बढ़ते प्रभाव के कारण इस तरह की छंटनी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। 2026 में कई बड़ी कंपनियां पहले ही हजारों कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं।
इस बड़े फैसले का असर भारत के IT सेक्टर पर भी पड़ सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय प्रोफेशनल्स प्रभावित हुए हैं। आने वाले समय में जॉब मार्केट में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
