CG Excise News: भांग की थोक दुकानों के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई…NV News

Share this

NV News – रायपुर। छत्तीसगढ़ में भांग (कैनाबिस) की थोक दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिससे व्यापार करने वालों के लिए बड़ा मौका खुला है।

आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन कार्यालयीन समय में ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को आबकारी आयुक्त कार्यालय, जीएसटी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में दस्तावेज जमा करने होंगे। साथ ही सभी दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

आवेदकों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल 2026 को मैन्युअल लॉटरी सिस्टम के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यदि किसी कारण से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है, तो नई तारीख घोषित की जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य में मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह आबकारी नियमों के तहत नियंत्रित होती है और बिना लाइसेंस व्यापार करना गैरकानूनी है। ऐसे में इच्छुक लोगों के लिए यह एक वैध और सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Share this