Civic Update: प्रॉपर्टी टैक्स की तारीख बढ़ी—30 अप्रैल के बाद लगेगा 17% सरचार्ज…NV News
Share this
NV News raipur – Civic Update छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है, जिससे नागरिकों को अतिरिक्त समय मिल गया है। नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि लोग बिना पेनल्टी के 30 अप्रैल 2026 तक अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं।
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई नागरिक तय समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं करता है, तो 30 अप्रैल के बाद उस पर 17 प्रतिशत का सरचार्ज लगाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते टैक्स जमा कर लें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
नगर निगम के राजस्व विभाग में इन दिनों टैक्स जमा करने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, जिससे नागरिक आसानी से अपना बकाया कर अदा कर सकते हैं।
