Big Update: CM साय की हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-गैस की भरपूर सप्लाई; कालाबाजारी पर सख्ती…NV News
Share this
Raipur: छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम, गैस और उर्वरक की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाईलेवल मीटिंग कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में इन सभी आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सप्लाई सिस्टम पर लगातार निगरानी रखी जाए और कहीं भी कालाबाजारी या कृत्रिम संकट की स्थिति न बनने पाए। साथ ही, आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जहां उपभोक्ता किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी दे सकते हैं। यह कदम transparency और public support को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सरकार ने सख्त चेतावनी दी है कि कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का focus यह सुनिश्चित करना है कि पेट्रोल, गैस और उर्वरक जैसी जरूरी सेवाएं uninterrupted बनी रहें और किसानों व आम उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
