CG Bird Flu News: छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि, कई इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित…NV News

Share this

NV News – CG Bird Flu। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू (avian influenza) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों को इनफेक्टेड (infected zone) और सर्विलांस जोन (surveillance zone) घोषित कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। आदेश जारी कर प्रभावित इलाके में सभी मुर्गे–मुर्गियों, अंडों और पोल्ट्री उत्पादों को नष्ट (culling process) करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पोल्ट्री से जुड़े व्यापार पर भी तत्काल रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को इनफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है, जहां आवाजाही और बिक्री पर कड़ी पाबंदी लागू की गई है।

सर्विलांस जोन में पोल्ट्री दुकानों को बंद रखने और चिकन–अंडे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की टीमों को निगरानी (monitoring) और सैंपल जांच के लिए तैनात किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें। वहीं, संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार सैनिटाइजेशन और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Share this