खल्लारी रोप-वे हादसे पर CM साय सख्त! बोले– जांच के बाद दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई…NV News
Share this
महासमुंद: खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
बताया जा रहा है कि रोप-वे के केबल टूटने से यह हादसा हुआ, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
सरकार की ओर से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा करने की बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
