हॉर्मुज संकट पर जंग तेज! ट्रंप की ‘पावर प्लांट तबाह’ धमकी, ईरान बोला– पानी प्लांट उड़ाएंगे…NV News
Share this
तेहरान/वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। हॉर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि हॉर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया, तो उसके पावर प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे।
इसके जवाब में ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ, तो वह अमेरिकी और उसके सहयोगियों के पानी (डिसेलिनेशन) प्लांट्स और अन्य अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा।
इससे पहले भी युद्ध के शुरुआती दिनों में ईरान ने आरोप लगाया था कि उसके क़ेश्म द्वीप पर स्थित एक डिसेलिनेशन प्लांट पर हमला हुआ, जिससे कई गांवों की पानी सप्लाई प्रभावित हुई थी, हालांकि अमेरिका ने इन आरोपों से इनकार किया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले बेहद खतरनाक हो सकते हैं, क्योंकि खाड़ी देशों में पीने का पानी काफी हद तक इन प्लांट्स पर निर्भर करता है। अगर ये निशाने पर आए, तो लाखों लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो सकता है।
हॉर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है, इस समय तनाव का केंद्र बना हुआ है। यहां किसी भी तरह की बाधा से वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है।
