बस्तर में पहली बार गूंजेगी बाइक्स की रफ्तार! ‘Bastar Riders Meet 2026’ में दिखेगा संस्कृति और रोमांच का अनोखा संगम…NV News
Share this
बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार एक खास और रोमांचक आयोजन होने जा रहा है। ‘Bastar Riders Meet 2026’ के जरिए देशभर के बाइकर्स को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराया जाएगा।
इस आयोजन में शामिल होने वाले राइडर्स को बस्तर के पारंपरिक खानपान, लोक संस्कृति और वेशभूषा का अनुभव मिलेगा। साथ ही उन्हें क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर भी कराई जाएगी, जिससे वे बस्तर की असली पहचान को करीब से समझ सकें।
आयोजन का उद्देश्य बस्तर को पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करना है। इसके जरिए देशभर के लोगों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, जंगल और जनजातीय जीवनशैली से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
राइडर्स को इस दौरान अद्भुत और अनोखे नजारों का अनुभव मिलेगा, जिसमें घने जंगलों के बीच बाइक राइड और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा शामिल है।

